मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- श्री नारायणी माताजी धाम के विकास हेतु 2.69 करोड़ रूपए मंजूर
जयपुर, बुधवार, 04 अक्टूबर 2023। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं विकास हेतु वृहद् स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले की टहला तहसील स्थित श्री नारायणी माताजी धाम के विकास हेतु पर्यटन विकास कोष से 2.69 करोड़ रूपए स्वीकृत किए हैं। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में पर्यटन विकास कोष की राशि को 1 हजार करोड़ रूपए से बढ़ाकर 1500 करोड़ रूपए किए जाने की घोषणा की गई थी। इन 1500 करोड़ रूपए में से 771.31 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों की सहमति प्रदान की जा चुकी है।
Similar Post
-
जेपीएससी परीक्षा में 'अनियमितताओं' की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, झारखंड सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने झारखंड संय ...
-
दिल्ली में 1.90 लाख रुपये की चोरी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, नकदी बरामद
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी ...
-
सीबीएन ने लखनऊ के पास ऑपरेशन ब्लैक हॉक में 18.64 किलो कच्ची हेरोइन जब्त की
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (स ...
