दिल्ली की एक इमारत में आग लगी, 16 लोगों को बचाया गया
नई दिल्ली, रविवार, 22 अक्टूबर 2023। मध्य दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में स्थित एक फ्लैट में आग लगने के बाद छह बच्चों समेत 16 लोगों को बचाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 40 मिनट पर इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा, ‘संबंधित पुलिस थाने को भी सूचित किया गया। हमने छह बच्चों, सात महिलाओं और तीन पुरुषों सहित कुल 16 लोगों को बचाया।’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था क्योंकि फ्लैट के अंदर द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर फट गया था। डीएफएस के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।’
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
