आंध्र रेल हादसा : स्टालिन ने केंद्र से सुरक्षा उपाय बढ़ाने का आग्रह किया
चेन्नई, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ‘लगातार’ हो रही रेल दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्र से सुरक्षा उपाय बढ़ाने का आग्रह किया है। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘भारत की एक बड़ी आबादी यात्रा के लिए रेलवे पर निर्भर है, ऐसे में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। केंद्र सरकार और रेलवे के लिए जरूरी है कि वे रेल सुरक्षा उपायों का तत्काल पुनर्मूल्यांकन करें और उन्हें बढ़ाएं, ताकि यात्रियों का भरोसा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।’’ स्टालिन ने आंध्र प्रदेश में रविवार को हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह जून 2023 में घटे दुखद बालासोर रेल हादसे के ‘कुछ ही महीने बाद’ हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
