यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच व्यापार समझौता लागू होने के बाद ईएफटीए देशों को कार, भारी पानी और ढलाई के नमूनों जैसी वस्तुओं का निर्यात तेजी से बढ़ा है। भारत और चार सदस्यीय यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) ने पिछले साल एक अक्टूबर को व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) को लागू किया था। आइसलैंड, लिशटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड इस समूह के सदस्य हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘एक उल्लेखनीय परिणाम यह है कि व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौता लागू होने के बाद से भारत का मोटर कार और अन्य मोटर वाहन, भारी पानी तथा ढलाई के नमूनों का निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। यह तो अभी शुरुआत है।’’ उन्होंने कहा कि यह समझौता ईएफटीए देशों के साथ भारत के आर्थिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इन देशों ने अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश को बढ़ावा देने और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने की प्रतिबद्धता जताई है। गोयल ने कहा कि इससे निवेश बढ़ाने, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों को मजबूत करने तथा सतत आर्थिक वृद्धि में योगदान देने में मदद मिलेगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement