दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री

img

नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कमला नेहरू रिज में ‘स्वच्छता ही सेवा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में भाग लिया और कहा कि स्वच्छता को नियमित आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस पहल में शहर भर से बड़ी संख्या में छात्रों, लोगों और सफाई कर्मचारियों ने भी भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर के लोगों ने सेवा का कोई न कोई काम अपने हाथ में लिया है और वे इसमें लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में भी हजारों लोग सेवा गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘स्वच्छता हमारी नियमित आदत और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। हम सभी में इसके प्रति जवाबदेही की भावना होनी चाहिए। आज, हम सभी पार्क और विश्वविद्यालय क्षेत्र में आए हैं और सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं।’

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि शहर भर में 300 स्थानों पर यह विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत 103 आरएएफ बटालियन के कार्मिकों ने टुकमीरपुर स्थित पुष्पांजलि स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया। मिश्रा ने कहा कि ‘स्वच्छता हमारी सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है’ और लोगों से दिल्ली को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए साथ आने का आह्वान किया। मंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement