पंजाब के तरनतारन में पाकिस्तान की सीमा के पास तीन किलोग्राम हेरोइन, चार कारतूस बरामद
चंडीगढ़, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023। पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से करीब तीन किलोग्राम हेरोइन और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर रविवार रात को कलश हवेलियां गांव के बाहरी इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान उन्हें एक पैकेज में आधी जली अवस्था में 2.992 किलोग्राम वजनी प्रतिबंधित वस्तुओं के तीन छोटे पैकेट मिले। उन्होंने बताया कि पैकेज से .30 मिमी हथियार के चार कारतूस भी बरामद किए गए। ऐसा संदेह है कि इस पैकेज को ड्रोन से गिराया गया क्योंकि इसमें एक लोहे का छल्ला जुड़ा मिला है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
