कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में केरन सेक्टर के जुमुगुंड इलाके में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , ''सेना और पुलिस ने रविवार से जारी संयुक्त अभियान में केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया। तलाश अभियान जारी है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश नाकाम की गई है। इससे पहले 26 अक्टूबर को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में लश्कर-ए-तैयबा के पांच संदिग्ध आतंकी मारे गए थे।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
