तिलाकावथी बनीं आईआईटी मद्रास की ‘छात्र लोकपाल’
चेन्नई, बुधवार, 08 नवम्बर 2023। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने तमिलनाडु की पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी तिलाकावथी को 'छात्र लोकपाल' नियुक्त किया है। आईआईटी-मद्रास की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सुश्री तिलाकावथी की नियुक्ति मंगलवार हो हुयी और उनकी नियुक्ति कैंपस के वातावरण को सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ छात्रों की भलाई को सुनिश्चित करने में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। छात्र लोकपाल के रूप में अपनी भूमिका में सुश्री तिलकावथी छात्र शिकायतों, सुरक्षा और अनुशासनात्मक मामलों से संबंधित चिंताओं की देखरेख और समाधान करेंगी। वह परिसर में एक समावेशी माहौल को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि छात्रों को उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास के लिए एक सहायक वातावरण मिले।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
