जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की
श्रीनगर, शुक्रवार, 10 नवम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने बताया कि जवान दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास ड्यूटी पर तैनात था। उन्होंने बताया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Similar Post
-
नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, बोले- डर गए, इसलिए पुराने केस में किया गिरफ्तार
मुंबई, रविवार, 20 सितंबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस् ...
-
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के बीच कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ में हाईअलर्ट
जम्मू, रविवार, 20 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा, उधमपु ...
-
दिल्ली के अलीपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, रविवार, 20 सितंबर 2026। उत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके ...
