एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कई संपत्तियां कुर्क कीं
श्रीनगर, मंगलवार, 14 नवम्बर 2023। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कई संपत्तियों को कुर्क किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने अब तक जिले की काकापोरा तहसील में लगभग 20,000 वर्ग फुट की दो भूमि संपत्तियों (बगीचों) को कुर्क किया है। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
पुरी में जगन्नाथ मंदिर प्रशासन बनाएगा नया अतिथि गृह
पुरी (ओडिशा), शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशास ...
-
संसदीय समितियों का पुनर्गठन, तृणमूल ने दो की अध्यक्षता गंवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली ...
-
आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू, आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली, शनिवार, 03 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार ...
