सीएम सोरेन ने पीएम मोदी से आदिवासियों के लिए विशेष योजनाएं लाने का किया आग्रह
खूंटी, बुधवार, 15 नवम्बर 2023। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्य के खनिज संसाधनों के दोहन के कारण विस्थापित लोगों सहित आदिवासियों के लिए विशेष योजनाएं लाने का आग्रह किया। खूंटी में मोदी की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि इतिहासकार आदिवासियों को इतिहास में वह जगह दिलाने में नाकाम रहे हैं, जिसके वे हकदार हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आपने विकास का जो लक्ष्य तय किया है, वह आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड में विशाल खनिज संसाधन हैं... संसाधनों के दोहन के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया गया। हम आपसे आदिवासियों के लिए विशेष योजनाएं लाने का आग्रह करते हैं।’’ सोरेन ने कहा, ‘‘इतिहासकार आदिवासियों को इतिहास में वह जगह दिलाने में नाकाम रहे हैं, जिसके वे हकदार हैं। यदि हम आदिम जनजातियों की रक्षा करने में विफल रहे, तो वे विलुप्त हो जाएंगी। मैं एक आदिवासी राज्य का प्रतिनिधित्व करता हूं। हमने प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।’’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
