हावड़ा में जूट मिल आग लगने से जलकर खाक
कोलकाता, सोमवार, 20 नवम्बर 2023। पश्चिम बंगाल में हावड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में फोरशोर रोड के पास स्थित जूट मिल का एक हिस्सा सोमवार को आग लगने से जलकर खाक हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आग में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सुबह लगभग 0500 बजे धुआं और आग की लपटें देखे जाने के बाद दो घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि फोरशोर रोड पर विजयश्री जूट मिल में लगी आग को बुझाने के लिए कम से कम तीन अग्निशमन वाहनों को काम पर लगाया गया। उन्होंने कहा कि आग, के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से स्टोर रूम में रखे तैयार जूट के ढेर नष्ट हो गए। हावड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में भी 10 नवंबर को भी भीषण आग लग गई, जिसमें तीन कारखाने और एक गोदाम जलकर खाक हो गए।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
