तीन तस्कर गिरफ्तार : 50 करोड़ रू कीमत की चरस बरामद
महराजगंज (उप्र), बुधवार, 22 नवम्बर 2023। महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने 50 करोड़ रुपये मूल्य की चरस बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ ने बताया कि कोल्हुई इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान नेपाल से गोरखपुर की तरफ जा रही दो लग्जरी कारों को शक होने पर रोका और उनकी तलाशी ली। इस दौरान दोनों गाड़ियों से अवैध रूप से ले जायी जा रही कुल 88.5 किलोग्राम चरस बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बतायी जाती है। कार सवार अर्जुन सिंह, चंद्रशेखर और सोनू गुप्ता नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
