'इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी', संजय राउत ने बीजेपी पर बोला हमला
मुंबई, शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023। राहुल गांधी के बाद अब शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने पनौती शब्द को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "2014 से इस देश को पनौती की पीड़ा शुरू हो गई। हम ये किसी व्यक्ति के बारे में नहीं बोल रहे हैं। भाजपा को ये दिल पर नहीं लेना चाहिए। पनौती शब्द पूरे देश में इस्तेमाल होता है। खासकर जो खुद को हिंदुत्ववादी समझते हैं उन्हें पनौती शब्द से नफरत नहीं होनी चाहिए। हिंदुत्व कोष में पनौती शब्द का बहुत महत्व है। आप बनारस जाइए और समझ लीजिए कि पनौती शब्द का मतबल क्या है। बाद में FIR का काम कर लीजिए। इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी।"
संजय राउत ने कहा कि इस देश को 2014 से पनौती लगी है, 2024 में पनौती खत्म हो जाएगी। क्योंकि साढ़े साती लगती है, फिर पनौती लगती है, फिर छोटी पनौती लगती है। ये सब हिंदूत्व की संकल्पना है। ये हमारे दो हिंदूत्ववादी लोग बैठे हैं, जो अपने आप को हिंदूत्ववादी मानते हैं। इन्हें पनौती का विश्लेषण और अभ्यास करना चाहिए।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
