सड़क दुर्घटना में महिला और दो बच्चों की मौत, दो अन्य घायल
खरगोन, शनिवार, 25 नवम्बर 2023। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर और दुपहिया वाहन की टक्कर में एक महिला और दो बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि महिला का पति एवं एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के पीपल झोपा रोड पर कदवाली फाटे पर कल एक डंपर ने मोटरसायकल सवार दंपति को टक्कर मार दी। घटना में वाहन चला रहे दिनेश की पत्नि छीनी बाई, उसका पुत्र अर्जुन (5) और पुत्री आरती (3) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।
Similar Post
-
दिल्ली: मायापुरी की फैक्टरी में आग लगी, इमारत का कुछ हिस्सा ढहा
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 जून 2026। दिल्ली के मायापुरी इलाके में बृ ...
-
एनएसजी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विस्फोटक को निष्क्रिय किया
ठाणे, गुरुवार, 11 जून 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जमीन में ...
-
हरियाणा : दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद अतिथि शिक्षिका निलंबित
रोहतक (हरियाणा), गुरुवार, 11 जून 2026। रोहतक के एक सरकारी स्कूल म ...
