दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्टरी में आग लगी
नई दिल्ली, रविवार, 26 नवम्बर 2023। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी में ट्रक बाजार के पास स्थित एक जूता फैक्टरी में बीती रात आग लग गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ”हमें शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे मंगोलपुरी इलाके में ट्रक बाजार के पास भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद दमकल की कुल 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।” उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है आग किसी ज्वलनशील रसायन की वजह से लगी।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
