मुजफ्फरपुर में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में तीन लोगो की मौत, आठ घायल
मुजफ्फरपुर, मंगलवार, 28 नवम्बर 2023। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगो की मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोनपुर से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। इस दौरान बलिया चौक पर ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार तीन लोगों मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गये। ऑटो रिक्शा पर सवार लोग सीतामढ़ी के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
