दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 नवम्बर 2023। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिन के दौरान सामान्यत: बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। 37 निगरानी केंद्रों में से छह (पंजाबी बाग, बवाना, मुंडका, नेहरू नगर और जहांगीरपुरी) में एक्यूआई ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में जबकि 30 केंद्रों पर ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
