तृणमूल कांग्रेस ने की आचार समिति की रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग
नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 दिसंबर 2023। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि उन्हें पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा के बारे में आचार समिति की रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराई जाए और उस पर विचार के लिए 48 घंटे का समय दिया जाए। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा में आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने समिति की रिपोर्ट सभा पटल पर रख दी है और अपराह्न दो बजे उस पर चर्चा हो सकती है। बनर्जी ने कहा कि लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें अविलंब रिपोर्ट की एक प्रति मुहैया कराई जाए और सदन में चर्चा कराने से पहले तृणमूल कांग्रेस को उस पर विचार के लिए कम से कम 48 घंटे का समय दिया जाए।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
