तमिलनाडु: भूस्खलन के चलते ऊटी-मेट्टूपालयम सड़क पर यातायात बाधित
उद्गमंडलम (तमिलनाडु), रविवार, 10 दिसंबर 2023। तमिलनाडु में बारिश के बीच रविवार को भूस्खलन के कारण यहां व्यस्त ऊटी-कुन्नूर-मेट्टूपालयम सड़क पर यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहने से ऊटी से मेट्टुपालयम और अन्य जगहों पर जाने वाले लोगों को असुविधा हुई। उन्होंने बताया कि सड़क पर चट्टानें गिरने से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर फंसे लोगों में केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन भी शामिल थे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
