तेलंगाना में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत
हनमाकोंडा (तेलंगाना), शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023। तेलंगाना में हनमाकोंडा जिले के पेंचिकलपेट, एल्कथर्थी मंडल में शुक्रवार तड़के एक कार एवं ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार लोग, तीर्थयात्रा पर इटुरुनगरम से वेमुलावाड़ा जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान कंथैया (72), मेमथेना शंकर (60), मेमथेना भरत (29) और मेमथेना मेमदना (16) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
