राष्ट्रपति का हैदाराबाद में राष्ट्रपति निलयम में शीतकालीन प्रवास संपन्न
हैदराबाद, शनिवार, 23 दिसंबर 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यहां राष्ट्रपति निलयम में वार्षिक शीतकालीन प्रवास शनिवार को संपन्न हो गया। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने यहां हकीमपेट में वायुसेना के अड्डे पर राष्ट्रपति को विदाई दी। राष्ट्रपति वार्षिक दक्षिण प्रवास कार्यक्रम के तहत 18 दिसंबर को हैदराबाद पहुंची थीं और सिकंदराबाद के बोलारम में स्थित राष्ट्रपति निलयम में रुकी थीं। मुर्मू 20 दिसंबर को यदाद्री भुवनागिरि जिले के पोचमपल्ली में हथकरघा और कताई इकाई गई थीं, साथ ही उन्होंने थीम मंडप का भी दौरा किया था।
राष्ट्रपति ने 21 दिसंबर को एक ऐतिहासिक ध्वज स्तंभ की प्रतिकृति का उद्घाटन किया था। सागौन की लकड़ी से बने 36 मीटर (120 फुट) लंबे ध्वज स्तंभ में 1948 में भारत संघ में हैदराबाद राज्य के विलय को चिह्नित किया गया है। राष्ट्रपति निलयम, राष्ट्रपति के प्रवास को छोड़कर, पूरे वर्ष आम जनता के लिए खुला रहता है।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
