महाराष्ट्र में पर्यटकों को लेकर जा रही बस पलटी, दो की मौत, 55 घायल
कोल्हापुर, शनिवार, 30 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र के तम्हिनी घाट पर शनिवार को एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी और अन्य 55 यात्री घायल हो गये। मानगांव पुलिस के अनुसार पुणे से कोकण जा रही एक निजी पर्यटक बस तम्हिनी घाट में एक तीव्र मोड़ पर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए मानगांव उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। घटना की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
