ईडी ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए दिया समय, 7 दिन में होना होगा पेश
रांची, शनिवार, 30 दिसंबर 2023। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर एक मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को सात दिन का वक़्त दिया है। ईडी ने इस पत्र में सोरेन से दो दिनों के भीतर जगह और तारीख़ तय कर लिखित रूप से जानकारी देने को कहा है। यह मामला दस्तावेज़ में छेड़छाड़ और जालसाज़ी से संबंधित है। ईडी ने बड़गाई अंचल के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप के ख़िलाफ़ इन्फोर्समेंट केस इन्फ़ॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) संख्या आरएनजेडओ/25/23 दर्ज किया था। ईडी इस मामले में मुख्यमंत्री सोरेन से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ईडी ने पिछले अगस्त से अब तक श्री सोरेन को सात समन भेजे हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
