मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, पांच जवान गंभीर रूप से घायल
इंफाल, मंगलवार, 02 जनवरी 2024। मणिपुर के टेंग्नौपाल जिले के मोरेह में मंगलवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में पुलिस के चार जवान और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए हवाई मार्ग से इम्फाल ले जाया गया। एक जनवरी से कुकी आतंकवादी आरपीजी, मोर्टार और स्नाइपर्स का उपयोग करके सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में मणिपुर पुलिस के एक उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) की कुकी उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
