चीन ने नया कार्गो यान प्रक्षेपित किया
वाशिंगटन, गुरुवार, 18 जनवरी 2024। चीन ने अपने चक्कर लगा रहे तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए आपूर्ति पहुंचाने के लिए बुधवार रात कार्गो अंतरिक्ष यान तियानझोउ-7 प्रक्षेपित किया। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) ने यह जानकारी दी है। सीएमएसए ने कहा कि लॉन्ग मार्च-7 वाई8 रॉकेट तियानझोउ-7 को लेकर रात 10:27 बजे (बीजिंग समय) दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान में वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से रवाना हुआ। प्रक्षेपण के करीब 10 मिनट बाद तियानझोउ-7 रॉकेट से अलग हो गया और अपनी निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके सौर पैनल जल्द ही खुल गए। एजेंसी ने प्रक्षेपण को पूरी तरह सफल बताया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
