धनखड़ शनिवार को छत्तीसगढ़ दाैरे पर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जनवरी 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगे और नवनिर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ 20 जनवरी को रायपुर जायेंगे । इस दौरान वह छत्तीसगढ़ की छठी विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
