तमिलनाडु राजभवन पेट्रोल बम मामले में NIA ने की बड़ी कार्रवाई, आरोप पत्र किया दाखिल
नई दिल्ली, शनिवार, 20 जनवरी 2024। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज (शुक्रवार)को तमिलनाडु राजभवन पेट्रोल बम मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। आईपीसी की धारा 124, 379, 436, 353 और 506 भाग- II और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 4 और 5 के साथ-साथ तमिलनाडु की धारा 4 के तहत चेन्नई के पूनमल्ली में एनआईए विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया था।
आपको बता दें, आरोपी विनोथ उर्फ करुक्का विनोथ ने 25 अक्टूबर 2023 को चेन्नई में राजभवन गेट - 1 पर लगातार दो पेट्रोल बम फेंके थे। बम फटने से गेट पर स्थित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। आरोपियों से जुड़ी यह चौथी ऐसी घटना थी। इससे पहले, उसने टी. नगर में टीएएसएमएसी (तमिलनाडु राज्य विपणन निगम) आउटलेट, तेनाम्पेट पुलिस स्टेशन और भाजपा तमिलनाडु राज्य प्रधान कार्यालय, चेन्नई जैसे सरकारी प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल बम फेंके थे।
Similar Post
-
नेपाल में आई बाढ़ से उप्र, बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर कोई असर नहीं: एनडीआरएफ
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआ ...
-
एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने बृ ...
-
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर वाली राजनीति को सबक सिखाएगी ‘जेन जी’ पीढ़ी : कांग्रेस सह-प्रभारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के स ...
