नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम घोषित की, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार बने
नई दिल्ली, शनिवार, 20 जनवरी 2024। बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा की जिसमें कई लोकसभा सांसदों को उनके संगठनात्मक पदों से मुक्त कर दिया गया है और के सी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है।राज्यसभा सदस्य वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जो मंगनी लाल मंडल का स्थान लेंगे। मंडल अब संगठन में 11 महासचिवों में से एक हैं। निवर्तमान टीम में 22 महासचिव थे और उसका गठन तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने किया था। जिन नेताओं को महासचिव पद से हटाया गया है उनमें उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह और हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आगामी आम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पांच लोकसभा सदस्यों को शामिल किया गया है। त्यागी पहले विशेष सलाहकार थे। वह राजीव रंजन के साथ पार्टी के दो प्रवक्ताओं में से एक बने हुए हैं। बिहार के मंत्री संजय झा, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी और अफाक अहमद खान को महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। नीतीश कुमार को पिछले महीने पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
