उ. कोरिया ने क्रूज मिसाइल ह्वासल-2 का प्रक्षेपण अभ्यास किया
सोल, बुधवार, 31 जनवरी 2024। उत्तर कोरिया (डीपीआरके) के सशस्त्र बलों ने अपने पश्चिमी तट के जल में रणनीतिक क्रूज मिसाइल ''ह्वासल-2'' का प्रक्षेपण अभ्यास किया है। दक्षिण कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी (केपीए ) के जनरल स्टाफ के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार को संपन्न प्रक्षेपण अभ्यास ने केपीए की तीव्र पलटवार का आकलन करने और इसकी मारक क्षमता में सुधार करने में योगदान दिया। अभ्यास का किसी भी पड़ोसी देश की सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
