वायु सेना 17 फरवरी को पोखरन में दिखाएगी अपनी प्रहार क्षमता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2024। भारतीय वायु सेना 17 फरवरी को पोखरन फायरिंग रेंज में अभ्यास ‘वायु शक्ति 2024’ के दौरान अपनी युद्धक तथा प्रहार क्षमताओं को प्रदर्शित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार के यह जानकारी दी। वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल ए.पी. सिंह ने यहा संवाददाताओं को बताया कि लड़ाकू विमान राफेल और प्रचंड व अपाचे हेलीकॉप्टर वायुसेना के उन संसाधनों में शामिल हैं जो पहली बार अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। पोखरन फायरिंग रेंज राजस्थान में भारत पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास दिन ,शाम और रात के वक्त दो घंटे 15मिनट का होगा। एयर मार्शल सिंह ने कहा, ‘‘हम उन अभियानों को प्रदर्शित करने के लिए अभ्यास ‘वायु शक्ति’ आयोजित करने की योजना बना रहे हैं,जिन्हें भारतीय वायु सेना अंजाम दे सकती है…।’’
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
