कासगंज में ट्रेक्टरी ट्रॉली के पलटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कासगंज, शनिवार, 24 फ़रवरी 2024। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज के पास शनिवार को माघ पूर्णिमा के दिन कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान करने जाते हुये श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्राॅली के तालाब में गिरने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के कसा गांव के बताये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में सात बच्चे और आठ महिलाएं हैं। दुर्घटना की खबर मिलते ही पटियाली के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
कासगंज की पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा रजत कौशिक और जिला अधिकारी सुधा वर्मा भी मौके पर मौजूद हैं। एसपी कासगंज ने केवल ट्रेक्टर ट्राली पलटने की पुष्टि करते हुये बताया है कि एसडीएम और सीओ कासगंज घटना स्थल पर मौजूद हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। पटियाली के सीओ विजय सिंह राणा ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
