मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद
इंफाल, रविवार, 25 फ़रवरी 2024। मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के दो गांवों में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने डी हाओलेनजंग गांव के बाहरी इलाके से शनिवार को चार अग्नेयास्त्र, एक आधुनिक एवं लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम भारी मोर्टार बरामद की। बयान के अनुसार वहां से कुल 1,200 रुपये मूल्य के नकली नोट भी जब्त किए गए।
पुलिस नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक अन्य तलाशी अभियान में पुलिस टीम ने चुराचांदपुर के मोलजंग गांव से 10 बंदूकें, जिलेटिन की आठ छड़ें और गोला-बारूद बरामद किया। एक अधिकारी ने बताया कि एक भिन्न अभियान में इम्फाल वेस्ट जिले के केईसंपत जंक्शन से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से दो एसएलआर राइफल जब्त की गईं। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
अदालत ने संसद की सुरक्षा, संरक्षा तंत्र की समीक्षा के अनुरोध वाली जनहित याचिका खारिज की
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने संसद क ...
-
अनुच्छेद-370 हटाने की वर्षगांठ : कांग्रेस और नेकां ने जम्मू में विरोधी रैली निकाली
जम्मू, बुधवार, 05 अगस्त 2026। जम्मू में कांग्रेस और नेशनल कांफ् ...
-
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सचिवालय भवन का किया उद्घाटन
ईटानगर, बुधवार, 05 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के. टी. ...
