पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में तोड़फोड़ के आरोप में आईएसएफ की नेता गिरफ्तार
कोलकाता, रविवार, 25 फ़रवरी 2024। पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता शिवप्रसाद हाजरा की कुक्कुट फर्मों को जलाने में कथित संलिप्तता के लिए रविवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) नेता आयशा बीबी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां तोड़फोड़ में कथित संलिप्तता के लिए कुछ ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘हमें संदेशखालि में एक आंदोलन के दौरान एक संपत्ति को जलाने में उनकी संलिप्तता का पता चला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था अपने हाथ में ली है जिसकी अनुमति नहीं है। हम ऐसी संलिप्तता के लिए कानूनी प्रावधानों का पालन कर रहे हैं।’ हालांकि अधिकारी ने हिरासत में लिए गए ग्रामीणों की संख्या नहीं बताई। कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर सुंदरबन की सीमा पर स्थित संदेशखालि में जमीन हड़पने और यौन शोषण के आरोपों में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शाहजहां शेख फिलहाल फरार हैं।
Similar Post
-
प.बंगाल विधानसभा में भाजपा की हासिरानी रथ और सखारोव सरकार ने विधायक पद की शपथ ली
कोलकाता, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और ...
-
महंगाई भत्ता मामला: अदालत ने पंजाब के मुख्य सचिव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया
चंडीगढ़, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायाल ...
-
तमिलनाडु: कैदियों के जेल से फरार होने की कोशिशों को रोकने के लिए हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी
चेन्नई, बुधवार, 28 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के थेनी जिले में कैदि ...
