नॉर्वे के राजा मलेशिया में अस्पताल में भर्ती: रॉयल हाउस
ओस्लो, बुधवार, 28 फ़रवरी 2024। नॉर्वे के राजा हेराल्ड वी को संक्रमण के कारण मलेशिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नॉर्वे के रॉयल हाउस ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया , ''मलेशिया में अपनी छुट्टियों के दौरान राजा बीमार पड़ गए हैं और संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलेशियाई और नॉर्वेजियन चिकित्सा कर्मियों द्वारा राजा को अच्छी देखभाल मिल रही है। हेराल्ड वी मलेशिया की निजी यात्रा पर हैं। उनका अगला तय कार्यक्रम आठ मार्च का है, जब वह ओस्लो के रॉयल पैलेस में कैबिनेट से मिलेंगे। हेराल्ड वी 1991 में नॉर्वे के सिंहासन पर बैठे थे।
Similar Post
-
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने परिसीमन में दक्षिण के साथ 'अन्याय' का आरोप लगाया
हैदराबाद, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रे ...
-
कश्मीर में बैसाखी मनाई गई, सिख श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में मत्था टेका
श्रीनगर, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। कश्मीर में मंगलवार को धार्मिक ...
-
प्रधानमंत्री मोदी के 15 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर आने की उम्मीद
बेंगलुरु, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 ...
