द्रमुक पदाधिकारी पर पेट्रोल बम से हमला, हत्या
चेन्नई, शुक्रवार, 01 मार्च 2024। तमिलनाडु में चेन्नयी के उपनगर वंडालूर में एक चौंकाने वाली घटना में गुरुवार देर रात सत्तारूढ़ द्रमुक के एक पदाधिकारी की अज्ञात गिरोह ने पेट्रोल बम से हमला करने के बाद कथित तौर पर व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या कर दी। द्रमुक पदाधिकारी वी.एस.अरामुधन अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे इसी दौरान उनकी कार पर पेट्रोल बम फेंके गये और बाद में घातक हथियारों से उनकी हत्या कर दी गयी। मृतक अरामुधन कट्टनकुलथुर पंचायत संघ के उपाध्यक्ष और द्रमुक की कट्टनकुलथुर यूनियन (उत्तर) इकाई के केंद्रीय सचिव थे साथ ही वह रियल स्टेट कारोबार से जुड़े थे। पुलिस ने हत्या के पीछे व्यावसायिक प्रतिद्वद्विता होने का अंदेशा जताया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
