ओडिशा में वन्यजीव तस्करी मामले में तीन गिरफ्तार
हैदराबाद, रविवार, 03 मार्च 2024। तेलंगाना की राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), हैदराबाद जोनल यूनिट ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 351 प्रतिबंधित कछुए बरामद किये। विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई अधिकारियों ने मंगुली टोल प्लाजा, कटक (ओडिशा) के पास पश्चिम बंगाल से यात्रा कर रहे तीन यात्रियों को रोककर उनसे पूछताछ की। उसी दौरान, उनके पास से 351 कछुए (पंगशुरा टेंटोरिया) को जब्त किया, जो वे पश्चिम बंगाल से कर्नाटक ले जा रहे थे। कछुए को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम ओडिशा राज्य वन अधिकारियों को सौंप दिया गया। तीनों व्यक्तियों को उनके वाहन सहित हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत जांच शुरू कर दी गयी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
