CM केजरीवाल ने ED से कहा- 12 मार्च के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सवालों का जवाब देने को तैयार हूं
नई दिल्ली, सोमवार, 04 मार्च 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ताजा समन का जवाब देते हुए कहा है कि वह 12 मार्च के बाद वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एजेंसी के सामने पेश होने को तैयार हैं। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले भी केजरीवाल को कई समन जारी किए थे, लेकिन उन्होंने इन समन को अवैध बताया था और वह केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने एजेंसी से कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय को समन जारी करने से पहले इस मामले में अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने दोहराया कि समन ‘‘अवैध’’ हैं लेकिन फिर भी वह जांच एजेंसी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल को 16 मार्च को शहर की एक अदालत के सामने भी पेश होना है। अदालत ने समन को नजरअंदाज करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक शिकायत के मामले में केजरीवाल से व्यक्तिगक रूप से पेश होने को कहा है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
