तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही 653 पेटी शराब नोएडा में बरामद
नोएडा (उप्र), शनिवार, 09 मार्च 2024। गौतम बुद्ध नगर आबकारी विभाग ने नोएडा में एक ट्रक से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही 653 पेटी शराब बरामद की है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर सकल दल ने शराब की पेटियां ले जा रहे ट्रक को सिरसा गोल चक्कर के पास से पकड़ा और आबकारी विभाग को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक से 653 पेटी पंजाब एवं अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब मिली। श्रीवास्तव ने बताया कि इस बाबत कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि यह शराब तस्करी करके उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
