झारखंड में अपार्टमेंट में आग लगने से एक बुजुर्ग की जलकर मौत, एक अस्पताल में
रांची, शनिवार, 09 मार्च 2024। झारखंड की राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर तड़के आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मृतक की पहचान अपार्टमेंट के मालिक 75 वर्षीय जुलतन सुरीन के रूप में की गई है। आग लगने के कारण श्री सुरीन की बहन 80 वर्षीय जोलेन होरो बुरी तरह झुलस गई है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन दल के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने आग की लपटों के बीच से झुलस चुकी महिला को बाहर निकाला और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
