पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी AAP में शामिल
चंडीगढ़, शनिवार, 09 मार्च 2024। कांग्रेस की पंजाब इकाई को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से सिंह 2017 में विधायक निर्वाचित हुए थे, हालांकि 2022 विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मान सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से फतेहगढ़ साहिब में आप और मजबूत होगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण पार्टी में 'अनुशासन की कमी' है। सिंह ने कहा कि वह मान के काम से प्रभावित हैं।
'आप' में शामिल होने के बाद सिंह ने दावा किया, ''मुझे भगवंत मान का काम पसंद है। वह एक ईमानदार नेता हैं। इसलिए मैं आप में शामिल हो रहा हूं। आज जमीनी स्तर पर लोग केवल आप के बारे में ही बात करते हैं।'' इस बीच हेयर ने कहा कि पार्टी के टिकट के संबंध में निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा लिया जाएगा।
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
