कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी
रांची, बुधवार, 13 मार्च 2024। झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर आज दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी है। विधायक के घर पर मंगलवार को करीब 18 घंटे तक हुई छापेमारी के बाद ईडी की टीम बुधवार को भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग के हुरहुरु स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है। इस बीच विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की तरफ से हजारीबाग और चतरा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर था, नहीं मानने पर ईडी भेजकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। सुश्री प्रसाद ने एजेंसी के अफसरों पर आरोप लगाया है कि कल दिनभर उन्हें टार्चर किया गया. उन्हें घंटों एक ही जगह खड़ा रखा गया।यहां तक कि अफसर सीधे उनके बेडरूम तक पहुच गए।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
