राजस्थान में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत
जयपुर, रविवार, 17 मार्च 2024। राजस्थान के जयपुर और जैसलमेर में रविवार सुबह दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर जा रहे एक दंपति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार दंपति उछलकर 25 फीट ऊंची पुलिया से नीचे आकर गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसा रविवार सुबह खिरनी फाटक के पास हुआ। मृतक बाइक सवार दंपति की पहचान मालीराम वर्मा (39) और पत्नी संजूलता (24) के रूप में की गई है। दोनों सांगानेर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है और बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। जैसलमेर में एक निजी कंपनी के दो सुरक्षा गार्डों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महेंद्र जटिया और प्रद्युम्न खटीक सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते थे। दोनों रविवार सुबह रेलवे पटरियों के पास मृत पाए गए। उन्होंने बताया कि संभवतया दोनों किसी यात्री रेलगाड़ी की चपेट में आ गये। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
