खगड़िया में कार और ट्रैक्टर की टक्कर में आठ बाराती की मौत
खगड़िया, सोमवार, 18 मार्च 2024। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कार और ट्रैक्टर के बीच हुयी टक्कर में आठ बाारती की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग चौथम थाना क्षेत्र के मोहनपुर धमारा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 31 पर कार सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार आठ लोगों की मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अमन कुमार (19),मोनू कुमार (11),अंशु कुमार (22), गौतम कुमार (10), प्रकाश सिंह (60),बंटी कुमार (22), पलटू ठाकुर (65) और दिलो कुमार ( 05) के रूप में की गयी है। घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
