झारखंड : पलामू में 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार
मेदिनीनगर, शनिवार, 30 मार्च 2024। झारखंड के पलामू जिले में कम से कम 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विभिन्न ‘इलेक्ट्रॉनिक’ उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार की रात चियांकी इलाके में छापेमारी कर किराये के एक मकान से साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मेदिनीनगर (ग्रामीण) थाना के प्रभारी उत्तम कुमार ने कहा, ‘किराए के मकान में रहकर अलग-अलग जगहों के अपराधी ‘ऑनलाइन सट्टेबाजी एप्लिकेशन’ के जरिए अपने शिकार को फंसाकर साइबर धोखाधड़ी करते थे।’ उन्होंने बताया कि उनके पास से 23 मोबाइल फोन, आठ कंप्यूटर और अन्य ‘इलेक्ट्रॉनिक’ उपकरण जब्त किये गये हैं।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
