दिल्ली विधानसभा की बैठक आठ अप्रैल तक स्थगित
नई दिल्ली, सोमवार, 01 अप्रैल 2024। दिल्ली विधानसभा की बैठक सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गयी। ‘आप’ विधायक राजेश गुप्ता ने भाजपा पर आबकारी नीति मामले में एक आरोपी से चुनावी बॉण्ड के जरिए 60 करोड़ रुपये ‘‘वसूलने’’ का आरोप लगाया और भाजपा से इस पर जवाब मांगा। इसके बाद ‘आप’ विधायक सदन के आसन के समीप आए गए और भाजपा से चुनावी बॉण्ड मुद्दे पर जवाब मांगते हुए नारे लगाने लगे। इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने ‘आप’ के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद सदन की कार्यवाही आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गयी।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
