केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण
जोधपुर, शनिवार, 13 अप्रैल 2024। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार श्रीमान् अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर श्री चन्द्र शेखर शर्मा द्वारा शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक मासिक निरीक्षण किया एवं इसी के साथ ही श्रीमान् अध्यक्ष महोदय द्वारा केंद्रीय कारागृह के महिला बंदीगृह के परिसर में पौधारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक श्री प्रदीप लखावत, उपाधीक्षक सौरभ स्वामी, महिला बंदी गृह की जेलर, विधि संकाय के विद्यार्थीगण एवं अन्य कारागृह के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में स्वच्छता, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं के साथ-साथ जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा व उनके लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
