ठाणे से सपा विधायक रईस कासम ने इस्तीफा लिया वापस
मुंबई, रविवार, 21 अप्रैल 2024। महाराष्ट्र में भिवंडी पूर्व से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रईस कासम शेख ने रविवार को अपना इस्तीफा वापस ले लिया। राज्य के दो सपा विधायकों में से एक शेख ने शनिवार को पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अबू आसिम आजमी को इस्तीफा सौंपा था। शेख ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, “मैंने पिछले वर्ष लगातार महत्वपूर्ण पार्टी संगठनात्मक और विस्तार संबंधी चिंताओं को हमारी पार्टी के राज्य नेतृत्व के सामने रखा है। मेरे लगातार प्रयासों के बावजूद, ये मामले अभी तक हल नहीं हुए हैं। मैं हालांकि, विशेष रूप से पार्टी के भीतर उन मामलों पर चर्चा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” शेख ने हालांकि रविवार को अपना फैसला पलट दिया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
