मध्यप्रदेश में दोपहर एक बजे तक 44़ 67 प्रतिशत मतदान
भोपाल, मंगलवार, 07 मई 2024। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मध्यप्रदेश के नौ संसदीय क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक छह घंटों में औसतन 44़67 प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक छह घंटों में गुना में 49़93 प्रतिशत, ग्वालियर में 41़18, बैतूल में 48़ 26, भिंड में 37़37, भोपाल में 40़41, मुरैना में 39़24, राजगढ़ में 52़60, विदिशा में 50़46 और सागर में 44़32 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार शाम छह बजे तक कुल एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें 92 लाख 68 हजार 987 पुरुष और 84 लाख 83 हजार 105 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 491 मतदाता अन्य श्रेणी के हैं। कुल 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 101 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। कुल पांच हजार 744 मतदान केंद्र क्रिटिकल मतदान केंद्र के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। 585 वल्नरेबल क्षेत्रों का चिन्हांकन किया गया है और बाधा पहुंचाने वाले 1 हजार 746 संभावित व्यक्तियों की पहचान की जाकर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
इस चरण में सभी की निगाहें मुख्य रूप से गुना, विदिशा और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में लगी हुयी हैं, जहां से क्रमश: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा), पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) चुनाव मैदान में हैं। श्री सिंधिया का गुना में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह से है, जबकि भाजपा के मजबूत गढ़ विदिशा में कांग्रेस ने श्री चौहान के सामने श्री प्रतापभानु शर्मा और राजगढ़ से श्री सिंह के सामने भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर पर दांव खेला है।
Similar Post
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2026 के लिए परामर्श जारी किया, मार्ग परिवर्तन लागू
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बी ...
-
सतर्कता विभाग की कार्रवाई के विरोध में सितारगंज तहसील में शुरू हुआ विवाद 20 घंटे बाद समाप्त
सितारगंज (उत्तराखंड), गुरुवार, 30 जुलाई 2026। उत्तराखंड में उधम ...
-
गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा के लिए नयी श्रम संहिताओं में पर्याप्त प्रावधान: सरकार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। सरकार ने गुरुवार को संसद में क ...
