जम्मू-कश्मीर में पाक स्थित सात आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क
श्रीनगर, मंगलवार, 07 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पाकिस्तान स्थित सात आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क कर दी गईं । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बारामूला में अतिरिक्त सत्र अदालत द्वारा पारित कुर्की आदेश प्राप्त होने के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी आकाओं की 13 कनाल जमीन कुर्क की गई। इसकी कीमत लाखों रुपये हैं। उन्होंने आतंकी आकाओं की पहचान शेखपोरा के शब्बीर अहमद सोफी, वारिपोरा पाईन के गुलाम नबी अलाई, वारपोरा बाला के गुलाम नबी शेख, रेशीपोरा औथूरा के शरीफ उद दीन चोपन और गुल्ला शेख, सलूसा के हम्मद रफीक खान और फ्रास्थर तिलगाम के अब्दुल हमीद पर्रे के रूप में की। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई एक जांच के दौरान इन लोगों की संपत्ति की पहचान की गई।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
